मौसम फिर हुआ गरम, पारा बढ़ने से लोग परेशान
दिन भर धूप व बदली के बीच बढ़ा तापमानशहर में बारिश सामान्य से बहुत कमफोटो नं-9गोपालगंज. मंगलवार को पारा फिर बढ़ गया. कुछ देर के लिए बादल आये और बिना बरसे ही चले गये. बारिश के इंतजार में शहरवासियों की आंखें पथरा रही हैं. पुरवैया हवा के कारण बादल बरसे बिना ही चले जा रहे […]
दिन भर धूप व बदली के बीच बढ़ा तापमानशहर में बारिश सामान्य से बहुत कमफोटो नं-9गोपालगंज. मंगलवार को पारा फिर बढ़ गया. कुछ देर के लिए बादल आये और बिना बरसे ही चले गये. बारिश के इंतजार में शहरवासियों की आंखें पथरा रही हैं. पुरवैया हवा के कारण बादल बरसे बिना ही चले जा रहे हैं. अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि शनिवार की अपेक्षा 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. इसके अलावा न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया, जो कि 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. दोपहर में अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ लोगों को फिर से गरमी का सामना करना पड़ा. मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय बताते हैं कि पुरवैया हवाएं चलने व आसमान साफ होने के कारण गरमी बढ़ी है. फिलहाल अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










