ओल्ड न्यूज-अमृत, आनंद और शिव योग में महादेव देंगे समृद्धि
सावन में में चार सोमवार पडेंगेशनिवार के दिन सावन अद्भुत नक्षत्र में होगी शुरूसंवाददाता,गोपालगंज भगवान शिव को अतिप्रिय श्रावण मास इस बार एक अगस्त को अद्भुत महायोग में शुरू होगा. महीने में चार सोमवार पडेंगे. सोमवार के दिन कई महायोग बनेंगे. श्रावण नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और शनिवार के दिन महीने का शुभारंभ होने से […]
सावन में में चार सोमवार पडेंगेशनिवार के दिन सावन अद्भुत नक्षत्र में होगी शुरूसंवाददाता,गोपालगंज भगवान शिव को अतिप्रिय श्रावण मास इस बार एक अगस्त को अद्भुत महायोग में शुरू होगा. महीने में चार सोमवार पडेंगे. सोमवार के दिन कई महायोग बनेंगे. श्रावण नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और शनिवार के दिन महीने का शुभारंभ होने से भगवान शिव का किया गया पूजन और अर्चन विशेष फल देने वाला होगा.अभिजित ग्रुप के मुख्य आचार्य डॉ पंकज शुक्ला के मुताबिक शनिवार के दिन श्रावण नक्षत्र में मास का शुभारंभ होना ही अद्भुत है. भगवान महादेव अमृत, आनंद, शिव और पद्म योग में भक्तों पर कृपा बरसायेंगे.सोमवार के दिन विशेष योग3 अगस्त को पहला सोमवार अमृत योग में पडेगा, जबकि 10 अगस्त को आनंद योग में दूसरा, 17 अगस्त को शिव योग में तीसरा और 24 अगस्त को पद्म योग में चौथा पडेगा.श्रावण मास के विशेष दिन11 अगस्त को भौम प्रदोष, 12 को मासिक शिवरात्रि, 13 को गुरु पुष्य महायोग, 19 को नाग पंचमी, 27 को प्रदोष और 29 को श्रावणी पूर्णिमा रक्षा बंधन का पर्व होगा. इन तिथियों में भी अभिषेक करना चाहिए.रु द्राभिषेक से पूरी होगी कामनाइस मास में रु द्राभिषेक करने से कामनाओं की पूर्ति होती है और पद, प्रतिष्ठा, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. ज्योतिष विशेषज्ञ डॉ विजय ओझा के मुताबिक भगवान शिव का अभिषेक अवश्य करना चाहिए. जो सार्म्थ्यवान नहीं हैं वे ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए स्वयं दूध, दही, घृत, शहद, चंदन, बेल पत्र, गंगा जल से प्रभु को अर्पित करना चाहिए.अगर मंदिर नहीं जा सकते तो बालू या मिट्टी के शिविलंग का भी अभिषेक कर सकते हैं. पार्थिव लिंग का पूजन सर्वश्रेष्ठ माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










