-एक अप्रैल से थावे-मशरख रेल खंड पर नहीं चलेगी ट्रेनें

Published at :27 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
-एक अप्रैल से थावे-मशरख रेल खंड पर नहीं चलेगी ट्रेनें

गोपालगंज : थावे-मशरक रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्री महज चार दिन हीं इस खंड पर अपनी ट्रेन यात्रा कर सकेंगे. एक अप्रैल से इस खंड पर ट्रेनों का परिचालन आमान परिवर्तन को लेकर बंद हो जायेगा. इसकी सूचना रेल प्रशासन ने प्रकाशित कर दी है. वहीं दूसरी तरफ थावे रेलवे स्टेशन पर आमान परिवर्तन […]

विज्ञापन

गोपालगंज : थावे-मशरक रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्री महज चार दिन हीं इस खंड पर अपनी ट्रेन यात्रा कर सकेंगे. एक अप्रैल से इस खंड पर ट्रेनों का परिचालन आमान परिवर्तन को लेकर बंद हो जायेगा. इसकी सूचना रेल प्रशासन ने प्रकाशित कर दी है. वहीं दूसरी तरफ थावे रेलवे स्टेशन पर आमान परिवर्तन के लिये सामान के आने मे तेजी आ गयी है.

आमान परिवर्तन से संबंधित समानों को लेकर मालगाडि़यों थावे स्टेशन पर पहुंचने लगी हैं, जहां से समान आवश्यकतानुसार जगहों पर भेजे जायेंगे. उक्त खंड के कई स्टेशनों पर इससे संबंधित कार्य किये जा रहे हैं तथा इसमें तेजी आ गयी है. थावे से छपरा कचहरी के बीच की दूरी – 107 किलोमीटर स्टेशनों की संख्या – 11 ( इसके अलावा दर्जनों हॉल्ट) बंद होने वाली डाउन ट्रेनें – छह बंद होने वाली अप ट्रेनें – छह क्या कहते हैं अधिकारी ‘ पहली अप्रैल से थावे -मशरक रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनें आमान परिवर्तन को लेकर अगले आदेश तक बंद रहेंगी. रेल प्रशासन द्वारा इससे संबंधित सूचना दी जा चुकी है. स्टेशन पर इसको लेकर समानों के आने में तेजी आ गयी हैं. पीएन बैठा स्टेशन अधीक्षक, थावे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन