बदबू से स्कूल में रहना मुश्किल

बैकुंठपुर. प्रखंड के मध्य विद्यालय, कतालपुर उर्दू में स्वच्छता अभाव की समस्या बन गयी है. शौचालय की गंदगी व बदबू से स्कूल में रहना मुश्किल हो गया है. यहां कक्ष एक से आठ तक के कुल 550 नामांकित बच्चे हैं. आधा दर्जन महिला शिक्षिकाओं सहित नौ शिक्षक व तीन रसोइयों का कार्यस्थली है. बदहाल शौचालय […]
बैकुंठपुर. प्रखंड के मध्य विद्यालय, कतालपुर उर्दू में स्वच्छता अभाव की समस्या बन गयी है. शौचालय की गंदगी व बदबू से स्कूल में रहना मुश्किल हो गया है. यहां कक्ष एक से आठ तक के कुल 550 नामांकित बच्चे हैं. आधा दर्जन महिला शिक्षिकाओं सहित नौ शिक्षक व तीन रसोइयों का कार्यस्थली है. बदहाल शौचालय की गंदगी बीमारी को न्योता दे रही है. स्कूल में विकास व मरम्मती मद की राशि आती है. मगर हेडमास्टर की अनदेखी के कारण सफाई नहीं कराने की बात ग्रामीणों ने बताया. हालांकि हेडमास्टर मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि स्कूल की चहारदीवारी टूट जाने की वजह से गंदगी की समस्या सामने आयी है. फंड आने पर सब ठीक कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










