गैस रिसाव से लगी आग बेटी की मौत, मां झुलसी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2015 10:28 AM (IST)
विज्ञापन

भोरे थाने के दुबवलिया गांव में हुआ हादसा सदर अस्पताल से परिजन शव को लेकर हुए फरार गोपालगंज : भोरे थाने के दुबवलिया गांव में खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से आग लग गयी. आग की चपेट में आने से मां-बेटी झुलस कर जख्मी हो गयी. युवती की हालत गंभीर देख इलाज के लिए […]
विज्ञापन
भोरे थाने के दुबवलिया गांव में हुआ हादसा
सदर अस्पताल से परिजन शव को लेकर हुए फरार
गोपालगंज : भोरे थाने के दुबवलिया गांव में खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से आग लग गयी. आग की चपेट में आने से मां-बेटी झुलस कर जख्मी हो गयी. युवती की हालत गंभीर देख इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में देर रात उसकी मौत हो गयी. मृतका नागेंद्र राय की 15 वर्षीया पुत्री लक्ष्मी कुमारी बतायी गयी है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात वह अपने घर में खाना बना रही थी. परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में काम कर रहे थे.
इसी बीच, अचानक गैस रिसाव होने से घर में आग लग गयी. आग की चपेट में आने से लक्ष्मी पूरी तरह झुलस गयी. बचाने के लिए पहुंची उसकी मां भी झुलस कर जख्मी हो गयी. देर रात परिजन इलाज के लिए युवती को सदर अस्पताल लेकर आये, जहां उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद परिजन अस्पताल परिसर से शव को लेकर गायब हो गये. शुक्रवार की सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










