बिहार के विकास को मिलेगी गतिप्रदेश उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभमहिला मोरचा के सदस्यों ने दिखायी उत्सुकता फोटो न.16संवाददाता. गोपालगंजमहिलाओं ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. सदर प्रखंड के भितभेरवा पंचायत भवन पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद एवं प्रदेश मंत्री संजय सिंह चंद्रवंशी ने किया. महिला मोरचा को अध्यक्ष रानी देवी ने सैकड़ों महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलायी. उन्होंने कहा कि अब महिलाएं बिहार में विकास की गति को तेज करना चाहती हैं. यही कारण है कि अधिक-से-अधिक संख्या में महिलाएं भाजपा की सदस्यता ले रही हैं ताकि बिहार के विकास की पहिया तेज की जा सके. महिला सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद महिला संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया. इस मौके पर ब्रह्मानंद राय, आदित्य नारायण पांडेय, उमेश प्रधान, राजू चौबे, सुनील सिंह, डॉ उपेंद्र सिंह, जीवन सिंह, निखिलेश्वर सिंह, मंजीत सिंह, रामाज्ञा यादव, राजेश सहनी, दीपक कुमार दीपू आदि मौजूद थे.
लेटेस्ट वीडियो
महिलाओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
बिहार के विकास को मिलेगी गतिप्रदेश उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभमहिला मोरचा के सदस्यों ने दिखायी उत्सुकता फोटो न.16संवाददाता. गोपालगंजमहिलाओं ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. सदर प्रखंड के भितभेरवा पंचायत भवन पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद एवं प्रदेश मंत्री संजय सिंह चंद्रवंशी ने किया. महिला मोरचा को अध्यक्ष रानी […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
