प्रति कट्ठा एक क्विंटल धान देख किसान खुश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2014 11:02 PM

विज्ञापन

किसानों ने पायोनियर कंपनी की एक नयी प्रजाति के धान की खेती की थी फोटो 28उचकागांव. थाने के उचकागांव में किसान उस समय भौंचक हो गये, जब धान का उपज देखा. किसानों द्वारा पायोनियर कंपनी की एक नयी प्रजाति के धान की खेती की गयी थी. इस फसल की जांच स्थानीय बीएओ धर्मनाथ सिंह व […]

विज्ञापन

किसानों ने पायोनियर कंपनी की एक नयी प्रजाति के धान की खेती की थी फोटो 28उचकागांव. थाने के उचकागांव में किसान उस समय भौंचक हो गये, जब धान का उपज देखा. किसानों द्वारा पायोनियर कंपनी की एक नयी प्रजाति के धान की खेती की गयी थी. इस फसल की जांच स्थानीय बीएओ धर्मनाथ सिंह व कंपनी के जिला प्रबंधक संदीप कुमार की मौजूदगी में करायी गयी. इसमें प्रति कट्ठा एक क्विंटल धान का उपज पाया गया. उपज देख जहां किसान भौचक हो गये, वहीं बीएओ ने उपज को देख पायोनियर कंपनी की इस नयी प्रजाति की सराहना की. उन्होंने कहा की यह धान किसानों के लिए काफी लाभदायक है. इसका चावल काफी महीन है, जिससे यह बाजार में भी महंगा बिकेगा. मौके पर डॉ स्वामीनाथ गुप्ता, उपेंद्र राय, बबलू सिंह, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन