गोपालगंज में 18 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार में मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj news

अस्पताल में इलाजरत युवती की तस्वीर

Goplaganj News : गोपालगंज के फुलवरिया में 18 वर्षीय युवती ने चूहा मारने की दवा खाई, गंभीर हालत में इलाज जारी.

विज्ञापन

फुलवरिया (गोपालगंज) से राकेश कुमार की रिपोर्ट
Gopalganj News : फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेलार कला गांव में मंगलवार की अहले सुबह एक 18 वर्षीय युवती ने चूहा मारने की दवा खा ली. दवा खाने के कुछ ही देर बाद युवती अचेत हो गई. उसे बेहोशी की हालत में देख परिजन हैरान-परेशान हो गए. आनन-फानन में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे तत्काल सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया. अस्पताल परिसर में होश आने पर युवती ने बताया कि खेत में चूहा मारने वाली दवा किसी ने फेंकी थी. जिसे उसने खा लिया. घटना के बाद परिजनों ने युवती से काफी पूछताछ की कि उसने किसके दबाव में आकर यह कदम उठाया, लेकिन वह कुछ भी बताने से इनकार करती रही.

कारणों की पड़ताल में जुटी पुलिस

इधर परिजनों का कहना है कि युवती की दिमागी हालत ठीक नहीं है. जिसके कारण उसने अनजाने में ऐसा किया. इस गंभीर घटना को लेकर परिजनों द्वारा स्थानीय थाने में अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामला सिर्फ मानसिक अस्वस्थता का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है. फिलहाल सदर अस्पताल में युवती का इलाज जारी है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Also Read : सूता फैक्ट्री मोड़ पर शराब तस्करों पर शिकंजा, कार से 324 लीटर शराब बरामद, शराब और वाहन जब्त

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन