मां ने दर्ज कराया था बेटी के अपहरण का केस, दो साल तक खाक छानती रही पुलिस, फिर हुआ कुछ ऐसा...

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले की पुलिस अपहृत युवती की तलाश में खाक छानती रही,लेकिन युवती दो वर्षों तक पुलिस के हाथ नहीं लगी. इसी बीच युवती जब एक बच्चे की मां बन गयी तब अपने बच्चे के साथ कोर्ट पहुंची. अपहृत युवती की गोद में मासूम को देखकर सभी हैरत में पड़ गये. दो […]
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले की पुलिस अपहृत युवती की तलाश में खाक छानती रही,लेकिन युवती दो वर्षों तक पुलिस के हाथ नहीं लगी. इसी बीच युवती जब एक बच्चे की मां बन गयी तब अपने बच्चे के साथ कोर्ट पहुंची. अपहृत युवती की गोद में मासूम को देखकर सभी हैरत में पड़ गये.
दो वर्षपूर्वदर्ज कराया गया था अपहरण का मामला
नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव की रहने वाली प्रिया कुमारी दो वर्ष पहले शहर के कमला राय कॉलेज में पढ़ने गयी थी. जहां से उसका अपहरण 20 फरवरी 2018 को कर लिया गया था. मामले में युवती की मां ने शारदा देवी ने नगर थाने में अपहरण का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें एकडेरवां गांव के अरुण सिंह, शंभू सिंह सहित चार लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया था.
युवती की तलाश में जुटी थी पुलिस, लेकिन…
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस युवती की खोज में उसी समय जुट गयी थी. लेकिन, दो वर्ष के बाद भी पुलिस युवती तक नहीं पहुंच पायी. इस बीच युवती ने अपने प्रेमी के साथशादी रचा कर एक बच्चे की मां बन गयी. गुरुवार को जब वह न्यायालय पहुंच कर सरेंडर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




