19 जनवरी को खुले रहेंगे सभी स्कूल, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज :मानव शृंखला को लेकर 19 जनवरी को जहां जिले के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे, वहीं डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द रहेगी. मानव शृंखला पूर्वाह्न 11:30 बजे से 12:00 बजे तक बनायी जानी है. मध्याह्न भोजन योजना के डीपीओ धनंजय कुमार ने स्कूल खोलने से संबंधित पत्र सभी बीइओ, प्रखंड साधनसेवी मध्याह्न भोजन […]
विज्ञापन
गोपालगंज :मानव शृंखला को लेकर 19 जनवरी को जहां जिले के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे, वहीं डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द रहेगी. मानव शृंखला पूर्वाह्न 11:30 बजे से 12:00 बजे तक बनायी जानी है. मध्याह्न भोजन योजना के डीपीओ धनंजय कुमार ने स्कूल खोलने से संबंधित पत्र सभी बीइओ, प्रखंड साधनसेवी मध्याह्न भोजन योजना व सभी स्कूलों के हेडमास्टरों को दिया है. डीपीओ ने बताया है कि बच्चे स्कूल में नौ बजे तक उपस्थित होंगे. उन्हे 10:30 बजे तक मध्याह्न भोजन करा देना है.
इस दिन स्कूल में उपस्थित बच्चों को मध्याह्न भोजन में चावल, मिश्रित दाल एवं हरी सब्जी दी जायेगी. उधर, सिविल सर्जन डॉ नंदकिशोर सिंह ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों व कर्मियों ��ो छुट्टी रद्द करने से संबंधित निर्देश जारी किया है. सिविल ने बताया कि मानव शृंखला के दिन सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है. सदर अस्पताल में भी इमरजेंसी सेवा और एंबुलेंस के साथ डॉक्टर व कर्मी अलर्ट रहेंगे.
हाइवे का परिचालन रहेगा बंद, पुलिस रहेगी अलर्ट
गोपालगंज. मानव शृंखला को लेकर नेशनल हाइवे से लेकर स्टेट हाइवे व मुख्य सड़कों पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने सभी थानों को निर्देश दिया है. पुलिस को सड़क पर सुरक्षा और वाहनों के इंट्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










