ePaper

अगवा कर महीनों तक बनाया शारीरिक संबंध, अश्लील वीडियो का डर दिखा रचायी शादी और फिर...

Updated at : 10 Dec 2019 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
अगवा कर महीनों तक बनाया शारीरिक संबंध, अश्लील वीडियो का डर दिखा रचायी शादी और फिर...

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंजसे अपहरण कर शादी रचाने, फिर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित लड़की के पिता ने दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगायी है. गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनीकपुर […]

विज्ञापन

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंजसे अपहरण कर शादी रचाने, फिर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित लड़की के पिता ने दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगायी है. गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनीकपुर गांव के लालबाबू यादव ने आरोप लगाया है कि 28 दिसंबर, 2015 को उनकी पुत्री हिरामति का गांव के ही युवक देवेंद्र सिंह ने अपहरण कर लिया तथा महीनों तक शोषण करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इसको लेकर वे गोपालपुर थाने में देवेंद्र सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

चार माह बाद आरोपित देवेंद्र सिंह उनकी पुत्री हिरामति कुमारी को लेकर कोर्ट में हाजिर कर दिया, जहां उनकी पुत्री को अश्लील वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर अपने पक्ष में बयान दिलवा लिया. साथ ही अपने साथ जबरन ले जाकर शादी रचा ली. शादी के कुछ दिनों बाद दहेज में दो लाख रुपये नकद व लाखों रुपये के सामान के लिए उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा. जिसकी सूचना लगातार वह अपने परिजनों को देती रही.

इस बीच उसे लेकर दिल्ली चला गया, जहां उनकी पुत्री को रखा था. वहां से भी वह अपने घर मोबाइल से बात करती थी. कुछ दिनों पूर्व कुछ रिश्तेदारों ने सूचना दी कि उनकी पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर दिया है. जब वह पुत्री से मिलने दिल्ली पहुंचे तो पाया कि उनकी पुत्री सच में बहुत दिनों से गायब है, जबकि देवेंद्र सिंह व उनके परिजन कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं. पीड़ित पिता ने दामाद देवेंद्र सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन