ePaper

शादी तय होने के बाद बनाया संबंध उसके बाद कर दिया शादी से इनकार

Updated at : 07 Dec 2019 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
शादी तय होने के बाद बनाया संबंध उसके बाद कर दिया शादी से इनकार

गोपालगंज : शादी तय होने के बाद लड़का अपनी मंगेतर को विश्वास में लेकर परिवार की सहमति से घूमने ले जाता था. घूमने के साथ शादी के पहले ही लड़की से संबंध बनाता रहा. वहीं, दूसरी ओर दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग कर शादी से इनकार कर दिया. विजयीपुर थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शादी तय होने के बाद लड़का अपनी मंगेतर को विश्वास में लेकर परिवार की सहमति से घूमने ले जाता था. घूमने के साथ शादी के पहले ही लड़की से संबंध बनाता रहा. वहीं, दूसरी ओर दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग कर शादी से इनकार कर दिया. विजयीपुर थाना क्षेत्र की लड़के की मंगेतर ने सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दायर कर न्याय की गुहार लगायी है.

पीड़िता का आरोप है कि परिजनों ने उसकी शादी उत्तर प्रदेश के खुखुनदु थाना क्षेत्र के परसियां गांव के मोहन कुमार मद्देसिया के साथ तय की थी. शादी में कुल छह लाख रुपये देना तय किया गया था. इसके बाद दहेज की राशि में पांच लाख की भुगतान भी कर दिया गया था. इसी बीच, लड़का अपनी मंगेतर से फोन पर बात करने लगा. जनवरी में ही शादी होनेवाली थी. युवक अपनी मंगेतर को कभी देवरिया, तो कभी गोरखपुर ले जाने लगा. वहीं पर विश्वास में लेकर संबंध बनाने लगा. एक सप्ताह पूर्व युवक के परिजन चरपहिया वाहन और दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे. मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इनकार कर रहे हैं. इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई. लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकला. इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन