ePaper

कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

Updated at : 23 Sep 2019 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

गोपालगंज : बिहार में गोपालगंज के कुचायकोट में पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-कप्तानगंज रेलखंड पर सिपाया रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. यहां कोचिंग के लिए निकले छात्र की ट्रेन के चपेट में आ जाने से मौत हो गयी. मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार में गोपालगंज के कुचायकोट में पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-कप्तानगंज रेलखंड पर सिपाया रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. यहां कोचिंग के लिए निकले छात्र की ट्रेन के चपेट में आ जाने से मौत हो गयी. मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, छात्र की मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया.

मृतक छात्र कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा गांव निवासी डॉ अजीत तिवारी का 13 वर्षीय पुत्र सूर्य प्रताप तिवारी बताया गया. वह सातवीं कक्षा का छात्र था और कुचायकोट के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करता था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र को उसके पिता बाइक से रेलवे ढाला तक छोड़कर आये थे. सूर्यप्रताप कोचिंग जाने के लिए रेलवे ट्रैक से होकर जा रहा था. इस दौरान वह मोबाइल का ईयरफोन कानों में लगाये हुए था. इस दौरान गोरखपुर की तरफ से आ रहे गोरखपुर-पाटलिपुत्र पैसेंजर ट्रेन आ गयी. ट्रेन की चपेट में आने से कई टुकड़ों में छात्र का शव बिखर गया.

बताया जाता है कि ट्रेन को आते देख आसपास के लोगों ने भी शोर मचा कर छात्र को आगाह करना चाहा, पर कान में ईयरफोन लगे होने से उसे सुनाई नहीं दिया और छात्र ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे की सूचना मिलने पर छात्र के परिजन मौके पर पहुंचे. जीआरपी की पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर छात्र की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. छात्र की मां-बाप समेत पूरा परिवार गमगीन हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन