पटना–थावे सवारी ट्रेन का राजापट्टी और शामकौड़िया स्टेशन पर होगा ठहराव,18 जुलाई से लागू होगी व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Gopalganj News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने राजापट्टी और शामकौड़िया स्टेशनों पर पटना-थावे सवारी गाड़ी का प्रायोगिक ठहराव शुरू करने का फैसला किया है. यह नई व्यवस्था 18 जुलाई से लागू होगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Gopalganj News: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पटना–थावे सवारी गाड़ी का प्रायोगिक ठहराव राजापट्टी और शामकौड़िया रेलवे स्टेशन पर देने का निर्णय लिया है. यह व्यवस्था 18 जुलाई से लागू होगी. रेल विभाग से इसकी मंजूरी मिल गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन स्टेशनों पर रुकेगी थावे–पटना सवारी गाड़ी

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी सुमित कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 55516 थावे–पटना सवारी गाड़ी 18 जुलाई से राजापट्टी स्टेशन पर रात 9:41 बजे पहुंचेगी और 9:43 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद शामकौड़िया स्टेशन पर रात 10:05 बजे पहुंचेगी और 10:07 बजे रवाना होगी.

पटना–थावे सवारी गाड़ी का भी रहेगा ठहराव

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 55515 पटना–थावे सवारी गाड़ी 18 जुलाई से शामकौड़िया स्टेशन पर शाम 4:46 बजे पहुंचेगी और 4:48 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद राजापट्टी स्टेशन पर शाम 5:13 बजे पहुंचेगी और 5:15 बजे रवाना होगी.

स्थानीय यात्रियों को मिलेगा लाभ

रेलवे के इस फैसले से राजापट्टी और शामकौड़िया स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. लंबे समय से इन स्टेशनों पर सवारी ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही थी. प्रायोगिक ठहराव शुरू होने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में राहत मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: सीवान: सांसद के लेटर पैड के दुरुपयोग के आरोप में डीईओ कार्यालय का लिपिक निलंबित, फर्जी हस्ताक्षर मामले की होगी जांच



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन