गोपालगंज: खुले में मांस-मछली बेचने वालों पर चला बुलडोजर, नगर परिषद ने वसूला 25 हजार रुपये जुर्माना

जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे अतिक्रमण हटाते कर्मी . | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज में नगर परिषद ने खुले में मांस-मछली बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. जादोपुर से हजियापुर तक अतिक्रमण हटाकर ₹25 हजार का जुर्माना वसूला गया है. बिना वैध लाइसेंस के कारोबार पर रोक लगा दी गई है.
Gopalganj News: नगर परिषद ने मंगलवार को शहर में खुले में मांस और मछली बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई इलाकों में बुलडोजर अभियान चलाया. इस दौरान जादोपुर चौक, बंजारी मोड़, जादोपुर रोड और हजियापुर समेत विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया. नगर परिषद की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे लयी गयी अवैध दुकान और ढांचों को हटाया. अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि खुले में मांस-मछली बेचने वालों को एक सप्ताह पहले ही चेतावनी दी जा चुकी थी.
इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब बिना वैध लाइसेंस के इस तरह का कारोबार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कार्रवाई के दौरान नगर परिषद की टीम ने कुल 25 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला. अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि वे नगर परिषद से लाइसेंस लेकर ही व्यवसाय करें और साफ-सफाई तथा निर्धारित मानकों का पालन करें.
नगर परिषद ने यह भी घोषणा की है कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा. इसी कड़ी में बुधवार को स्टेशन रोड पर भी विशेष अभियान चलाया जायेगा, जहां अवैध रूप से कब्जा किए गए स्थानों को खाली कराया जायेगा.वही इस कार्यवाही के दौरान नगर थाने की पुलिस भी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: सीवान: सांसद के लेटर पैड के दुरुपयोग के आरोप में डीईओ कार्यालय का लिपिक निलंबित, फर्जी हस्ताक्षर मामले की होगी जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










