गोपालगंज के भोरे में बहू पर वृद्ध सास-ससुर से मारपीट का आरोप, घायल बुजुर्ग ने थाने में लगाई न्याय की गुहार

Author Suresh rai|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
भोरे में कलयुगी बहू ने मामूली विवाद में सास-ससुर को पीटा, घायल ससुर अस्पताल में भर्ती

अस्पताल पहुंचे बुजुर्ग दंपति | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक बहू पर अपने वृद्ध सास-ससुर के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. घटना में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

विज्ञापन

Gopalganj News: भोरे स्थानीय थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बहू पर अपने ही वृद्ध सास-ससुर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. घटना में बुजुर्ग ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घायल बुजुर्ग की पहचान संसारपुर गांव निवासी ध्रुपाल भगत के रूप में हुई है. उपचार के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बुजुर्ग बोले- बहू के डर से बेटा भी नहीं करता विरोध

अस्पताल में इलाज के दौरान ध्रुपाल भगत ने बताया कि उनका एक ही बेटा है. घर में अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता है. उनका आरोप है कि उनकी बहू आए दिन उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट करती है.

उन्होंने कहा कि बहू के डर के कारण उनका बेटा भी उनके पक्ष में कुछ नहीं बोल पाता और चुप रहता है. इस कारण उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. पीड़ित बुजुर्ग के बयान और शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है.

उन्होंने कहा कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित आरोपित के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



विज्ञापन
Suresh Rai

लेखक के बारे में

By Suresh Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन