गोपालगंज में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपित गिरफ्तार

Author Akhil srivastva|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
मांझा में चाकू से हमले के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

चाकू बाजी के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज के उमर मठिया गांव में राहुल कुमार यादव पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ. इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हमले के पीछे पूर्व विवाद को वजह बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Gopalganj News: थाना क्षेत्र के उमर मठिया गांव निवासी राहुल कुमार यादव पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. राहुल ने आवेदन में आरोप लगाया कि लोहजीरा गांव के बिट्टू कुमार, अंकित कुमार, सीटू कुमार, पिंटू कुमार, सचिन कुमार और रूपेश कुमार से पूर्व के विवाद को लेकर उन्हें धमकियां मिल रही थीं.

22 जून की रात विवाह समारोह से लौटते समय आरोपितों ने रास्ते में घेरकर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इलाज के दौरान दो दिन बाद उन्हें होश आया. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि छापेमारी कर जितेश कुमार और सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें: सीवान: सांसद के लेटर पैड के दुरुपयोग के आरोप में डीईओ कार्यालय का लिपिक निलंबित, फर्जी हस्ताक्षर मामले की होगी जांच




विज्ञापन
Akhil Srivastva

लेखक के बारे में

By Akhil Srivastva

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन