गोपालगंज में 399.06 लीटर शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो और बाइक जब्त

Author Manish Raj|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

थाने में लाखों रुपए की जप्त शराब व गिरफ्तार तस्कर ,साथ मे मौजूद पुलिस की टीम. | Prabhat Khabar Network

Gopalganj News: गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 399.06 लीटर अवैध शराब बरामद की. तीन तस्करों को गिरफ्तार करते हुए बोलेरो और बाइक भी जब्त की गई.

विज्ञापन

गोपालगंज: जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 399.06 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल एक बोलेरो वाहन और एक बाइक को भी जब्त कर लिया गया.

वाहन जांच के दौरान पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के सपाया पुल के समीप शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया.

जांच के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई.

करीब चार लाख रुपये की शराब जब्त

तलाशी के दौरान बोलेरो से 381.06 लीटर देसी शराब और 18 लीटर विदेशी शराब, यानी कुल 399.06 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 3.99 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस के अनुसार तस्कर इस खेप को बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने की फिराक में थे.

मुजफ्फरपुर के तीन तस्कर गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले मो. आस्तिक, बलिन्द्र कुमार और सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपितों के खिलाफ गोपालपुर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन