गोपालगंज: मीरगंज थाना गेट से 100 मीटर आगे सड़क बनी मुसीबत, जलजमाव में फंसे वाहन, कई बाइक सवार गिरे

Author Prashant pathak|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

जेसीबी से सड़क पर गढ़ा भरते पथ निर्माण विभाग के कर्मी | Prabhat Khabar Network

Gopalganj News: गोपालगंज के मीरगंज में मुख्य सड़क पर जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों ने बुधवार को यात्रियों का जीना दुश्वार कर दिया. भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों लंबा जाम लगा रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. डीएम के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग ने मौके पर पहुंचकर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया.

विज्ञापन

Gopalganj News: जिले के मीरगंज शहर से लाइन बाजार-बथुआ जाने वाली मुख्य सड़क बुधवार को राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई. मीरगंज थाना गेट से करीब 100 मीटर आगे सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव के कारण सुबह से ही यातायात प्रभावित रहा. स्थिति ऐसी हो गई कि इस व्यस्त मार्ग पर घंटों लंबा जाम लगा रहा. भीषण गर्मी और उमस के बीच लोग सड़क पर फंसे रहे.

जलजमाव में फंसे वाहन, कई बाइक सवार गिरे

सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण कई छोटी गाड़ियां गड्ढों में फंस गईं. वहीं कई दुपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े. इस दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं, जबकि कई लोगों के कपड़े कीचड़ से खराब हो गए. सड़क की बदहाल स्थिति के कारण कई यात्रियों को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा.

डीएम के निर्देश पर हरकत में आया पथ निर्माण विभाग

समस्या की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी को दी. शिकायत मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया.

जेसीबी से हटाया गया कीचड़, गड्ढे भरकर बहाल हुआ आवागमन

पथ निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर जमा कीचड़ हटाया और बड़े गड्ढों को भरने का काम किया. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हो गया. इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली.

स्थायी समाधान की उठी मांग

स्थानीय लोगों ने मांग की कि इस सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि बारिश के मौसम में हर वर्ष होने वाली जलजमाव और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार को मिलने जा रही एक और शानदार फोरलेन सड़क, बदल जाएगी इन 3 जिलों की सूरत



विज्ञापन
प्रशांत पाठक

लेखक के बारे में

By प्रशांत पाठक

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन