स्कूल जाने निकले दो छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Author Suresh rai|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

गायब हुए छात्र की तस्वीर

Gopalganj News : गोपालगंज के मानिकपुर गांव से स्कूल जा रहे दो छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Gopalganj News :जिले के मानिकपुर गांव से बुधवार की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले दो छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए. काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है. घटना के बाद दोनों परिवारों में चिंता और बेचैनी का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मानिकपुर गांव के रहने वाले हैं दोनों छात्र

जानकारी के अनुसार, लापता छात्रों की पहचान मानिकपुर गांव के रामदुलारी सिंह के टोला निवासी राजेश सिंह के पुत्र प्रीतम कुमार उर्फ बिट्टू तथा देवेंद्र सिंह के पुत्र अंश कुमार के रूप में हुई है. दोनों छात्र आपस में घनिष्ठ मित्र हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं.

सुबह स्कूल जाने के लिए निकले थे घर से

परिजनों ने बताया कि दोनों छात्र रोज की तरह बुधवार सुबह बिहार विकास विद्यालय जाने के लिए घर से निकले थे. स्कूल की छुट्टी के बाद भी जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद परिजनों ने स्कूल, रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन दोनों का कहीं भी पता नहीं चल सका. परिजनों के अनुसार, उनसे किसी भी माध्यम से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

दोनों छात्रों के अचानक लापता होने से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी चिंता का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने भी बच्चों की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

परिजनों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस दोनों छात्रों के संभावित ठिकानों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. साथ ही जल्द से जल्द दोनों छात्रों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन