गोपालगंज के मीरगंज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Updated:
विज्ञापन

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मानती प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहने

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. कार्यक्रम में सात्विक जीवन जीने और व्यसन से दूर रहने का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

Krishna Janmashtami: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू की स्थानीय शाखा, रजिस्ट्री कचहरी रोड स्थित सरस्वती भवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजायी गयी, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

झूला झुलाकर और केक काटकर मनाया जन्मोत्सव

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण को झूले में झुलाकर और केक काटकर जन्मोत्सव मनाने के साथ हुई. इसके बाद रासलीला समेत विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं के बीच माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया.

श्रीकृष्ण को बताया सर्वगुण संपन्न और 16 कला संपूर्ण

सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सर्वगुण संपन्न और 16 कला संपूर्ण थे. उनके अवतरण के साथ जीवन में सुख, शांति, प्रेम, पवित्रता और संपन्नता का संदेश मिलता है.

कार्यक्रम में कृष्ण के रूप में अनंता बहन और राधा के रूप में काजल बहन की जीवंत प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही.

 फोटो श्री कृष्ण जन्माष्टमी मानती प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहने ​ | Prabhat Khabar Network

सात्विक जीवन और व्यसन से दूर रहने का दिया संदेश

ब्रह्माकुमारी उर्मिला बहन ने जीवन मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि मानव जीवन बड़े भाग्य से मिलता है. इसलिए सभी को सात्विक और शुद्ध खान-पान अपनाना चाहिए. उन्होंने मदिरा समेत सभी प्रकार के व्यसनों से दूर रहने की अपील की.

उन्होंने कहा कि दूसरों की भलाई का संकल्प लेना और ईश्वर का निस्वार्थ स्मरण करना ही सच्ची भक्ति है.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

कार्यक्रम में बीके सुनीता बहन, बीके उर्मिला बहन, बीके अनंता, बीके बेबी बहन, रिंकी, सुष्मिता, कौशल्या माता, मालती माता, मीरा माता, लालती माता, कमलावती माता, कुमकुम माता, पूनम माता, सुनैना माता, विनोद भाई, केदार भाई, डॉ ब्रह्मदेव यादव और गणेश भाई समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:सारण में गंगा का रौद्र रूप: दिघवारा के अकिलपुर पंचायत के 8 गांव बाढ़ में डूबे, सड़क से घर तक पानी ही पानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन