गोपालगंज: भोरे रेफरल अस्पताल के प्रशासनिक व वित्तीय मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग, खरीद व भुगतान में कथित अनियमितता का आरोप

Updated:
विज्ञापन

भोरे रेफरल अस्पताल का भवन

भोरे रेफरल अस्पताल में 2022-23 के दौरान हुए प्रशासनिक और वित्तीय मामलों को लेकर स्वास्थ्यकर्मी अमित सौरभ ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है. पूर्व में शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर अब उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत विस्तृत जानकारी मांगी है. उन्होंने खरीद-फरोख्त और भुगतान में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Gopalganj News: स्थानीय रेफरल अस्पताल में वर्ष 2022-23 के दौरान हुए प्रशासनिक व वित्तीय मामलों को लेकर स्वास्थ्यकर्मी अमित सौरभ (एफपीडब्ल्यू) ने निष्पक्ष जांच की मांग की है. पूर्व में जिलाधिकारी, सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग को दिये गये शिकायत आवेदनों पर कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर अब उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत विस्तृत ब्योरा मांगा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जांच समिति और कार्रवाई का मांगा ब्योरा

शिकायतकर्ता के अनुसार, अस्पताल में सरकारी संसाधनों के उपयोग, खरीद प्रक्रिया, भुगतान और रिकॉर्ड संधारण में कथित अनियमितताओं को लेकर पूर्व में आवेदन दिये गये थे. आरटीआइ आवेदन के माध्यम से उन्होंने जांच समिति के गठन, जांच रिपोर्ट, विभागीय कार्रवाई और एक्शन टेकन रिपोर्ट से संबंधित जानकारी मांगी है.

अभद्रता और धमकी का भी आरोप

अमित सौरभ ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद उनके साथ अभद्रता और धमकी की स्थिति बनी. उनका कहना है कि इससे संबंधित साक्ष्य सक्षम प्राधिकारी को सौंपे जायेंगे. उन्होंने संबंधित रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने की मांग की है, ताकि जांच के दौरान दस्तावेजों में किसी प्रकार का बदलाव न हो.

वरिष्ठ अधिकारी से स्वतंत्र जांच की मांग

शिकायतकर्ता ने किसी गैर-पक्षकार वरिष्ठ अधिकारी से मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि शिकायत का उद्देश्य किसी की छवि खराब करना नहीं, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है. उन्होंने संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन