गोपालगंज: भोरे में आज से शुरू होगा एफएमडी टीकाकरण अभियान, 25 हजार पशुओं को लगाया जाएगा मुफ्त टीका

Author Suresh rai|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
पशु को टीका लगाते कर्मी | Prabhat Khabar Network

पशु को टीका लगाते कर्मी | Prabhat Khabar Network

Gopalganj News: गोपालगंज के भोरे प्रखंड में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 17 पंचायतों में खुरपका एवं मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाव के लिए निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू होगा. करीब 25 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा.

विज्ञापन

Gopalganj News: केंद्र सरकार प्रायोजित राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत भोरे प्रखंड की सभी 17 पंचायतों में गुरुवार से खुरपका एवं मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाव के लिए निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू होगा. अभियान के तहत प्रखंड के करीब 25 हजार पंजीकृत पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा.

22,700 डोज वैक्सीन उपलब्ध, जरूरत पड़ने पर मिलेगी अतिरिक्त खेप

प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवरंजन कुमार गुंजन ने बताया कि अभियान के लिए 22,700 डोज वैक्सीन प्राप्त हो चुकी है. शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है. आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त वैक्सीन भी उपलब्ध करायी जाएगी, ताकि कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहे.

पंचायतवार टीमों को सौंपी गई जिम्मेदारी

टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए निजी टीकाकर्मियों और पशु सखियों को पंचायतवार जिम्मेदारी सौंप दी गई है. सभी टीमों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांव-गांव जाकर पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण कराने का निर्देश दिया गया है.

पशुपालकों से सहयोग की अपील

डॉ. शिवरंजन कुमार गुंजन ने बताया कि एफएमडी एक संक्रामक रोग है, जिससे पशुओं की उत्पादकता प्रभावित होती है. उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का समय पर निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि पशुधन को इस बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



विज्ञापन
Suresh Rai

लेखक के बारे में

By Suresh Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन