गोपालगंज के फुलवरिया में लग्जरी कार से 22 कार्टन देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Author Rakesh gupta|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

फुलवरिया थाने का बोर्ड | Prabhat Khabar Network

फुलवरिया पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है. मजिरवा कला चेक पोस्ट के पास एक लग्जरी कार से 22 कार्टन देसी शराब और एक तस्कर को पकड़ा गया है. पुलिस ने कार भी जब्त की है.

विज्ञापन

Gopalganj News: फुलवरिया थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मजिरवा कला पुलिस चेक पोस्ट के पास एक लग्जरी कार से 22 कार्टन देसी शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने एक कथित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी कार को भी जब्त कर लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात मजिरवा कला पुलिस चेक पोस्ट पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई.

कार से 990 पीस देसी शराब बरामद

तलाशी के दौरान कार के भीतर से 22 कार्टन में पैक कुल 990 पीस देसी शराब बरामद की गई. पुलिस ने मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया और शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया.

भोरे का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपित

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी शंभू नाथ ठाकुर के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है. पुलिस का दावा है कि वह लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त था.

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

फुलवरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित और जब्त वाहन के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें: सीवान: सांसद के लेटर पैड के दुरुपयोग के आरोप में डीईओ कार्यालय का लिपिक निलंबित, फर्जी हस्ताक्षर मामले की होगी जांच



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन