शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने थावे दुर्गा मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी कामना

सूबे के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने थावे दुर्गा मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना | Prabhat Khabar Network
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को थावे के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन किया. उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति और सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की.
चितरंजन उपाध्याय थावे गोपालगंज से रिपोर्ट Gopalganj News: बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को थावे के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की.उन्होंने मां दुर्गा का दर्शन कर सूबे की सुख-शांति और मंगल कामना की. शिक्षा मंत्री सुबह 9 बजे थावे मंदिर पहुंचे.मंदिर परिसर में पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.मंत्री ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा की. मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा करायी. दर्शन के बाद मंत्री ने सूबे के लोगों के लिए सुख शांति और मंगल की कामना की.शिक्षा मंत्री ने कहा, "मां थावे वाली से प्रदेश के सभी बच्चों की अच्छी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की है. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि, ओम प्रकाश राय भुट्टो सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: सीवान: सांसद के लेटर पैड के दुरुपयोग के आरोप में डीईओ कार्यालय का लिपिक निलंबित, फर्जी हस्ताक्षर मामले की होगी जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










