परिजनों के राजी नहीं होने पर घर से फरार हुआ प्रेमी जोड़ा, प्रेमी-प्रेमिका को बरामद कर पुलिस ने करा दिया विवाह

सिधवलिया / गोपालगंज : जिले के सिधवलिया थाना परिसर दहेजमुक्त आदर्श विवाह का गवाह बना. प्रेमी जोड़ा शादी के लिए परिजनों के तैयार नहीं रहने पर पहले घर छोड़ कर फरार गये. बाद में पुलिस ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका को बरामद किया और थाने में ही आदर्श विवाह संपन्न कराया. जानकारी के मुताबिक, जिले के सिधवलिया […]
सिधवलिया / गोपालगंज : जिले के सिधवलिया थाना परिसर दहेजमुक्त आदर्श विवाह का गवाह बना. प्रेमी जोड़ा शादी के लिए परिजनों के तैयार नहीं रहने पर पहले घर छोड़ कर फरार गये. बाद में पुलिस ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका को बरामद किया और थाने में ही आदर्श विवाह संपन्न कराया.
जानकारी के मुताबिक, जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर डेरवा गांव के राजाराम प्रसाद का पुत्र बुलेट कुमार इसी गांव के विंदा बैठा की पुत्री नेहा से पिछले एक साल से प्यार करता था. दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे. लेकिन, बुलेट के परिजन इसके खिलाफ थे. परिवार के विरोध के वावजूद बुलेट और नेहा एक-दूसरे से बेइंतहा मुहब्बत करते रहे. दोनों शादी करना चाहते थे. परिजन जब नहीं माने, तो नेहा को ले बुलेट घर से भाग निकला. बात सिधवलिया थाने पहुंची. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद कर थाने ले आयी. दोनों ने थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्रा के समक्ष विवाह करने की इच्छा जाहिर की.
थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्रा ने प्रेमी जोड़े के परिजनों को थाने बुलाया. दोनों के जन्म प्रमाणपत्र के सत्यापन के बाद दोनों के बालिग होने पर थाना परिसर में अवस्थित मंदिर में परिजनों की उपस्थिति में दहेजमुक्त आदर्श विवाह संपन्न कराया. इस अवसर पर पुलिस वाले बराती की भूमिका में नजर आये, तो थाना परिसर विवाह मंडप बना दिखायी दिया. इस विवाह को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी उमड़ पड़े थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










