दाहा नदी की बाढ़ से 21 घर अब भी पानी से हैं घिरे
Updated at : 23 Jul 2019 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

उचकागांव : प्रखंड से गुजरने वाली दाहा नदी के जल स्तर गिरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं दूसरी तरफ घुड़ही टोला, कपड़हर, सांखे खास नवका टोला, लुहसी आदि क्षेत्रों के निचले इलाके में रहने वाले लगभग 21 -22 घर अब भी बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं. वैसे दाहा […]
विज्ञापन
उचकागांव : प्रखंड से गुजरने वाली दाहा नदी के जल स्तर गिरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं दूसरी तरफ घुड़ही टोला, कपड़हर, सांखे खास नवका टोला, लुहसी आदि क्षेत्रों के निचले इलाके में रहने वाले लगभग 21 -22 घर अब भी बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं.
वैसे दाहा नदी के जल स्तर बढ़ने के बाद गांव में घुसे पानी के फिर से दाहा नदी की तरफ वापस लौटने से लोगों में राहत तो है, लेकिन उनके घरों के अनाज सड़ गये हैं.
खाने को भी लाले पड़ गये हैं. प्रशासन की ओर से कोई उम्मीद नहीं है. इस दौरान मौके पर मुआयना करने पहुंचे एसडीओ अनिल कुमार रमन, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ रामबचन राम, मनरेगा के पीओ सुबोध कुमार सिंह ने दल बल के साथ घोड़ही टोला पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.
जहां बाढ़ की चपेट में आये लोगों द्वारा दाहा नदी का जल स्तर के गिरने के बाद घरों और टोले में जाने वाले मुख्य पथ से पानी हटा है. वैसे बाढ़ के पानी की चपेट में आने से फसलों और अनाज के नुकसान के बाद राशन और राहत के लिए कुछ सहायता राशि दिलाने की मांग की.
वहीं बाढ़ के पानी से लगभग 10 वर्ष पहले दूसरी जगह से विस्थापित होकर घुडही टोले में रह रहे परिवारों द्वारा सरकार से जमीन बंदोबस्त करने और आवास बनाने के लिए आवास बनवाने की मांग की.
इस दौरान एसडीओ द्वारा दल बल के साथ कपड़हर स्थित दाहा नदी और नहर के मुहाने की भी जांच की, जहां नहर के मुहाने पर मछली पकड़ने के लिए मछुआरों द्वारा लगाये गये चिलवन आर्सी को मछुआरों के माध्यम से अपने देखरेख में हटवा दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




