दूसरी शादी रचा रहा दूल्हा पहुंचा थाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2019 6:55 AM
आरा/संदेश : भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के जमुआव गांव में मंगलवार की रात एक महिला को गला दबाकर हत्या कर दी गयी. साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से आरोपितों ने शव को खेत में फेंक दिया. बुधवार को घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत से महिला का शव बरामद […]
आरा/संदेश : भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के जमुआव गांव में मंगलवार की रात एक महिला को गला दबाकर हत्या कर दी गयी. साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से आरोपितों ने शव को खेत में फेंक दिया. बुधवार को घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत से महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
मृतका सीमांती देवी बतायी जाती है, जो अनिल सिंह की पत्नी थी. इस संबंध में महिला के पिता चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव निवासी भरत सिंह द्वारा थाने में लिखित आवेदन देकर पति, सास, ससुर एवं गोतनी पर हत्या किये जाने का मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










