Gopalganj News : रास्ता विवाद में खूनी संघर्ष, चार घायल, दो की हालत नाजुक

सदर अस्पताल में घायल व परिजन।
Gopalganj News : घायल सभी खेत में काम करने गए थे. इसी दौरान आरोपियों ने घेरकर हमला कर दिया. सदर अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है.
Gopalganj News : (मनीष राज) जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के राजपुर बनवा टोला गांव में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर हिंसक झड़प के दौरान एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.
सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
घायलों में सुजीत कुमार बैठा, बृजेश बैठा, नशीला देवी और लक्ष्मण कुमार शामिल हैं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है.
पीड़ित पक्ष के अनुसार, सभी लोग खेत में कार्य में लगे हुए थे. इसी दौरान पूर्व से चल रहे रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी पक्ष के लोग अचानक वहां पहुंच गए और घेरकर हमला कर दिया. हमलावरों ने लाठी-डंडा और कुदाल जैसे हथियारों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही
हमले के आरोपियों में वकील राजभर, सिकंदर खटीक, सीताराम खटीक, मुख्तार राजभर, संदीप राजभर समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं. घटना के बाद दोनो पक्षो में तनाव का माहौल बना हुआ है. सूचना मिलने पर श्रीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Also Read :
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










