Begusarai News : NH-28 पर टाइल्स लदा 22 चक्का ट्रक पलटा, घंटों यातायात प्रभावित

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 May 2026 2:11 PM

विज्ञापन

एनएच पर पलटा टाइल्स लदा ट्रक

Begusarai News : (डबलु कुमार) जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रानी चमोवन के पास टाइल्स लदा 22 पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एनएच-28 पर घंटों लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. हाइवा के चकमा देने के कारण पलटा […]

विज्ञापन

Begusarai News : (डबलु कुमार) जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रानी चमोवन के पास टाइल्स लदा 22 पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एनएच-28 पर घंटों लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया.

हाइवा के चकमा देने के कारण पलटा ट्रक

ट्रक चालक शौकत अली ने बताया कि वह तेलंगाना के गौरंगल से टाइल्स लोड कर दरभंगा जा रहे थे. इसी दौरान रानी चमोवन के समीप सामने से आ रहा एक हाईवा ट्रक ने अचानक चकमा दे दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ था. दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. पिढौली से लेकर फतेहा तक जाम की स्थिति बनी रही.

तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस, लोगाें ने संभाली मोर्चा

स्थानीय निवासी शिवम कुमार, गौतम कुमार, विभीषण कुमार और राजीव साह सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के करीब तीन घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. इस दौरान स्थानीय लोगों ने खुद मोर्चा संभालते हुए एक-एक कर वाहनों की आवाजाही कराई.

करीब तीन घंटे बाद बछवाड़ा थाना पुलिस और टोल कर्मी क्रेन लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर के इंजन को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका.

यातायात बहाल कर दिया गया

इस संबंध में थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि 22 पहिया ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से आवागमन बाधित हुआ था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया. क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन