Gopalganj News : बसपा के प्रदेश महासचिव बनाए गये बलिराम सिंह

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : बसपा के प्रदेश महासचिव बनाए गये बलिराम सिंह

Gopalganj News : प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राम, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट सचिन सिंह, सदमान अली, सहित जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने बधाई दिया और खुशी जाहिर किया.

विज्ञापन

Gopalganj News : बहुजन समाज पार्टी बिहार प्रदेश की मासिक समीक्षा बैठक में कुचायकोट के विधानसभा प्रत्याशी रहे रिटायर आपूर्ति पदाधिकारी बलराम सिंह को पार्टी ने महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी की यह जिम्मेदारी नेशनल कोऑर्डिनेटर पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद पूर्व विधानसभा पार्षद राजाराम व केंद्रीय प्रदेश प्रभारी दिनेश गौतम व प्रदेश प्रभारी कुणाल किशोर विवेक और प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो के उपस्थिति में दी गई है.

संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

बलिराम सिंह जी को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व को ढेर सारा बधाई एवं शुभकामनायें दी. प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राम, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट सचिन सिंह, सदमान अली, सहित जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने बधाई दिया और खुशी जाहिर किया. बलिराम सिंह के इस जिम्मेदारी से गोपालगंज ही नहीं बल्कि बिहार में बसपा एक मजबूत सोशल इंजीनियरिंग के दम पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुड़ा है.

बूथ स्तर पर संगठन होगा विस्तार

मायावती के सपनों के अनुरूप बिहार में बसपा प्रत्येक बूथ पर अपना मजबूत संगठन खड़ा करने के लिए संकल्पित होकर सभी जाति और समुदाय के लोगों के सहभागिता सुनिश्चित करने में जुटा है. बूथ स्तर पर संगठन को विस्तार करना ही प्राथमिकता है. बलिराम सिंह ने बताया कि पार्टी की भरोसा कायम रखना उनकी महत्वपूर्ण प्राथमिकता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन