NCHM JEE 2026 में बक्सर के आयुष ने हासिल की ऑल इंडिया 276वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान

Updated:
विज्ञापन
boy

बक्सर से आयुष की तस्वीर

Bihar News: बक्सर के डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष वाहिनीपति ने NCHM JEE 2026 में ऑल इंडिया 276वीं रैंक हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

Bihar News: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट संयुक्त प्रवेश परीक्षा (NCHM JEE) 2026 में डीएवी पब्लिक स्कूल, बक्सर के छात्र आयुष वाहिनीपति ने ऑल इंडिया स्तर पर 276वीं रैंक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस सफलता से विद्यालय, परिवार और पूरे जिले में गर्व का माहौल है.

देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में मिली सफलता

NCHM JEE देश की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में शामिल है, जिसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है. इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के प्रमुख होटल मैनेजमेंट संस्थानों में बीएससी हॉस्पिटैलिटी एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलता है. हजारों अभ्यर्थियों के बीच आयुष की यह रैंक उल्लेखनीय मानी जा रही है.

नियमित अध्ययन और अनुशासन को बताया सफलता का मंत्र

आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और निरंतर अभ्यास ने उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की. उन्होंने माता-पिता और विद्यालय के प्रेरणादायी माहौल को भी अपनी उपलब्धि का महत्वपूर्ण कारण बताया.

प्राचार्य ने बताया जिले के लिए गर्व का विषय

विद्यालय के प्राचार्य सह प्रक्षेत्र पदाधिकारी वाहिनीपति आनंद कुमार ने कहा कि आयुष की सफलता पूरे बक्सर जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि डीएवी विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है.

अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी उपलब्धि

प्राचार्य ने कहा कि आयुष की उपलब्धि अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी. उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया. शिक्षकों ने बताया कि आयुष शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्र रहे हैं तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भाग लेते रहे हैं.

पहले भी हासिल कर चुके हैं बड़ी उपलब्धि

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई 12वीं परीक्षा सत्र 2025-26 में आयुष ने पेंटिंग विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया मेरिट सर्टिफिकेट के लिए स्थान सुनिश्चित किया था.

डीएवी बक्सर लगातार रच रहा सफलता की नई कहानी

डीएवी पब्लिक स्कूल, बक्सर लगातार शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है. इसी वर्ष विद्यालय की छात्रा त्रिपर्णा जाना ने जेईई मेन्स में 99.3 पर्सेंटाइल हासिल कर जेईई एडवांस में जगह बनाई है. विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि आयुष भविष्य में होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे.

Also Read:कैमूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन जांच में 216 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन