कैमूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन जांच में 216 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Sharab

छापेमारी में बरामद अंग्रेजी शराब

Bihar liquor ban: कैमूर में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर के हाइड्रोलिक डाला के नीचे छिपाकर लाई जा रही 216.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया गया है.

विज्ञापन

Bihar liquor ban:(संजय जायसवाल) कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों की एक नई तरकीब का खुलासा किया है. ट्रैक्टर ट्रॉली के हाइड्रोलिक डाला के नीचे बने गुप्त हिस्से में छिपाकर लाई जा रही अवैध शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया.

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष शांतनु कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के खजूरी नदी घाट के रास्ते शराब की खेप बिहार लाई जा रही है. सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान कारीराम गांव से जैतपुरा जाने वाली कच्ची सड़क पर आ रहे लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर (संख्या BR 3C 8404) को रोककर तलाशी ली गई.

हाइड्रोलिक डाला में छिपी शराब देखकर पुलिस भी हैरान

तलाशी के दौरान पुलिस तब चौंक गई जब ट्रॉली के हाइड्रोलिक डाला के नीचे बनाए गए गुप्त “सेफ जोन” से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई. तस्करों ने इतनी सफाई से शराब छिपाई थी कि सामान्य जांच में इसका पता लगाना मुश्किल था. कुल 216.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई.

एक तस्कर गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त

मौके से परसथुआ गांव निवासी राहुल कुमार (पिता—बालेश्वर यादव) को गिरफ्तार किया गया. मेडिकल जांच के बाद आरोपी को मोहनिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है.

पुलिस की सख्ती जारी

पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर अवैध गतिविधियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read:बक्सर में राजस्व व्यवस्था पर उठे सवाल, भूमि मापी के लिए लोगों कर रहे लंबा इंतजार

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन