कैमूर: शराब के नशे में हंगामा करना पड़ा भारी, चैनपुर में पुलिस ने दो आरोपितों को दबोचा
शराब के नशे में गिरफ्तार पियक्कड़ | Prabhat Khabar Network
चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा मचा रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों को चैनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों में मदरा गांव निवासी झेगटु बिंद के पुत्र जितेंद्र कुमार तथा चांद थाना क्षेत्र के सौखरा गांव निवासी गोविंद पाल के पुत्र सतीश पाल शामिल हैं.
आपके शहर में
गांव में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जितेंद्र कुमार अपने गांव मदरा में शराब के नशे में हंगामा कर रहा है. वहीं सतीश पाल सतौना के समीप शराब पीकर हंगामा कर रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर छापेमारी की.
पुलिस को देखते ही भागने लगे, जवानों ने दबोचा
पुलिस को मौके पर पहुंचता देख दोनों आरोपितों ने भागने का प्रयास किया. हालांकि, पुलिस के सशस्त्र बलों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और हिरासत में लेकर थाने लाया.
मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि
गिरफ्तार दोनों आरोपितों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. चिकित्सकीय जांच में दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए