कैमूर: रक्षाबंधन पर चैनपुर में लगा भीषण जाम, 3 घंटे तक थमा NH-219; एंबुलेंस भी फंसी
जाम में फंसी एंबुलेंस को निकलवाते लोग जाम में फंसे वाहन एवं लोग | Prabhat Khabar Network
रक्षाबंधन के मौके पर चैनपुर में NH-219 पर भीषण जाम लग गया। एंबुलेंस भी फंसी, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। जानें पूरी खबर।
Kaimur News : रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को खरीदारी के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण एनएच-219 पर चैनपुर थाना के सामने करीब तीन घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा. बाजार में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
आपके शहर में
मरीज को वाराणसी ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी
जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गयी कि रोहतास जिले के चेनारी से मरीज को लेकर वाराणसी जा रही एंबुलेंस भी इसमें फंस गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला.
सड़क पार करते समय टेंपो में फंसी महिला की साड़ी, मचा हंगामा
जाम के बीच सड़क पार कर रही एक महिला की साड़ी टेंपो में फंसकर फट गयी. इसके बाद महिला और टेंपो चालक के बीच बहस शुरू हो गयी. मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कराया. इस घटना के दौरान सड़क पर वाहनों की कतार और लंबी हो गयी.
हॉर्न के शोर से राहगीर और दुकानदार भी परेशान
जाम में फंसे लोग जल्द निकलने की कोशिश में लगातार हॉर्न बजाते रहे. तेज हॉर्न की आवाज से राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. रक्षाबंधन पर बहनों के घर जाने की जल्दी में निकले लोग घंटों जाम में फंसे रहे.
पुलिस के प्रयास से खुला जाम, सुचारू हुआ यातायात
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटवाया, जिसके बाद एनएच-219 पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका. त्योहार के दिन मुख्य मार्ग पर लंबे समय तक जाम रहने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए