अंचलों में अमीनों का कार्य दिवस डीएम ने किया निर्धारित
Updated at : 27 Jun 2019 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने जमीनों की ससमय पैमाइश को लेकर 14 अंचलों में अमीनों की प्रतिनियुक्ति की है. इनका कार्य दिवस भी निर्धारित किया गया है. इन अमीनों में बंका लाल को हथुआ अंचल में सोमवार, मंगलवार और बुधवार, उचकागांव में गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को कार्य दिवस निर्धारित किया गया है. […]
विज्ञापन
गोपालगंज : डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने जमीनों की ससमय पैमाइश को लेकर 14 अंचलों में अमीनों की प्रतिनियुक्ति की है. इनका कार्य दिवस भी निर्धारित किया गया है. इन अमीनों में बंका लाल को हथुआ अंचल में सोमवार, मंगलवार और बुधवार, उचकागांव में गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को कार्य दिवस निर्धारित किया गया है.
प्रदीप राम को थावे में सोमवार, मंगलवार व बुधवार, फुलवरिया में गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार, सुजित मिश्रा को सोमवार, मंगलवार व बुधवार को जिला भूअर्जन कार्यालय, गुरुवार, शुक्रवार शनिवार को अंचल कार्यालय गोपालगंज, दिग्विजय मिश्रा जिला भूअर्जन शाखा गोपालगंज को सोमवार, मंगलवार, बुधवार को बैकुंठपुर, गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को सिधवलिया, कन्हैया मिश्रा जिला भू अर्जन कार्यालय को सोमवार, मंगलवार व बुधवार को बरौली, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार को मांझा, रामविरेश सिंह जिला भूअर्जन कार्यालय गोपालगंज, मोहन दुबे चकबंदी कार्यालय कटेया को सोमवार, मंगलवार व बुधवार को पंचदेवरी, गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को विजयीपुर, दिनकर द्विवेदी चकबंदी कार्यालय कटेया को भोरे, दूधनाथ यादव चकबंदी कार्यालय कटेया को सोमवार, मंगलवार व बुधवार को कटेया अंचल, गुरुवार, शुक्रवार शनिवार को कुचायकोट अंचल कार्यालय में रहकर सीओ के निर्देश के अनुरूप पैमाइश कार्य करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




