आंधी से तीसरे दिन भी 65 गांवों में बिजली रही बाधित, लोग परेशान
Updated at : 13 Jun 2019 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : दो दिनों से आ रही आंधी व पानी ने जिले में बिजली आपूर्ति को बाधित कर दिया है. आंधी और पानी के कारण अब भी दो दर्जन से अधिक पोल गिरे हैं, जिससे 65 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है. बिजली कंपनी मरम्मत कार्य कराने में लगी है. बता दें कि […]
विज्ञापन
गोपालगंज : दो दिनों से आ रही आंधी व पानी ने जिले में बिजली आपूर्ति को बाधित कर दिया है. आंधी और पानी के कारण अब भी दो दर्जन से अधिक पोल गिरे हैं, जिससे 65 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है.
बिजली कंपनी मरम्मत कार्य कराने में लगी है. बता दें कि सोमवार की शाम जिले में आयी आंधी और पानी से 178 से अधिक पोल टूट गये. सर्वाधिक नुकसान बरौली और थावे में हुआ. बिजली कंपनी अभी क्षतिग्रस्त तार व पोल को ठीक करा ही रहा था, तब तक बुधवार की दोपहर आयी आंधी ने बिजली मरम्मत के काम को बाधित कर दिया.
हालांकि इस दौरान कहीं पोल गिरने की सूचना नहीं है. इधर पोल नहीं गाड़े जाने के कारण तीसरे दिन भी गांवों में अंधेरा है, उपभोक्ताओं की शिकायत है कि बरौली क्षेत्र में काम कर रही बीटीएल और इस्ट इंडिया कंपनी के संवेदक भी शिथिलता बरत रहे हैं. मंगलवार को बिजली कंपनी के पूरे प्रयास के बाद कुछ जगहों पर दोपहर आपूर्ति सुचारु कर दी गयी है, लेकिन कई गांवों में अभी आपूर्ति बंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




