गोपालगंज समेत 280 ब्लॉक सूखाग्रस्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : राज्य के 25 जिलों के 280 प्रखंड सूखाग्रस्त हैं. इनमें गोपालगंज जिले के सभी 14 प्रखंड भी शामिल हैं. सूखे की स्थिति से निबटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. ये बातें उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को यहां प्रेसवार्ता के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि इन प्रखंडों […]
विज्ञापन
गोपालगंज : राज्य के 25 जिलों के 280 प्रखंड सूखाग्रस्त हैं. इनमें गोपालगंज जिले के सभी 14 प्रखंड भी शामिल हैं. सूखे की स्थिति से निबटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. ये बातें उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को यहां प्रेसवार्ता के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि इन प्रखंडों के किसानों को 925 करोड़ की राशि से कृषि इनपुट अनुदान दिया जायेगा, जिससे 14 लाख किसान लाभान्वित होंगे.
वहीं, सिंचाई के लिए किसानों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिया जायेगा. किसानों को सिंचाई के लिए बिजली बिल का भुगतान 75 पैसे प्रति यूनिट की दर से करना होगा. सरकार जल्द ही सोलर पंप से सिंचाई की व्यवस्था शुरू करेगी, ताकि किसानों के लिए कृषि कार्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










