गोपालगंज : भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

गोपालगंज : भाजपा के स्टार प्रचारक और बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी को चार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से 24 घंटे में कई बार फोन कर जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है. अपराधियों ने गाली-गलौज भी की. मिथिलेश तिवारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं. अपराधियों की धमकी से उनका परिवार दहशत में […]
गोपालगंज : भाजपा के स्टार प्रचारक और बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी को चार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से 24 घंटे में कई बार फोन कर जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है. अपराधियों ने गाली-गलौज भी की.
मिथिलेश तिवारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं. अपराधियों की धमकी से उनका परिवार दहशत में है. मिथिलेश तिवारी ने इस पूरे मामले की जानकारी डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय और डीएम अनिमेष कुमार पराशर को देते हुए तत्काल कार्रवाई करने को कहा है. उधर, इस मामले में महम्मदपुर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है.
ध्यान रहे कि 10 मई की रात में सिधवलिया थाना क्षेत्र के कुंड सुपौली गांव में ब्रजकिशोर सिंह के दरवाजे पर अष्टयाम कार्यक्रम हो रहा था, तभी पूर्व जिला पार्षद गोरख यादव अपने साथियों के साथ हरवे हथियार लेकर पहुंचा और राजद जिंदाबाद का नारा लगाने लगा. इतना ही नहीं मुंबई से आये कलाकार चंदन मिश्रा की कनपट्टी पर पिस्तौल भिड़ा कर राजद जिंदाबाद का नारा लगवाया. विरोध करने पर भतीजे अंशु, समेत तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




