सीवान से अकेले लौट रही महिला से लूटपाट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2019 7:42 AM
गोपालगंज : शादी समारोह से लौट रही महिला से लूटपाट की गयी. लूटपाट के बाद उसे मरा समझकर फेंक दिया गया. पीड़ित महिला गुरुवार की सुबह बगीचे में बेहोशी हालत में मिली. पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति नाजुक होने पर बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज […]
गोपालगंज : शादी समारोह से लौट रही महिला से लूटपाट की गयी. लूटपाट के बाद उसे मरा समझकर फेंक दिया गया. पीड़ित महिला गुरुवार की सुबह बगीचे में बेहोशी हालत में मिली. पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति नाजुक होने पर बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है. पीड़ित महिला की पहचान मांझा थाना क्षेत्र के बलुआ टोला निवासी हरेंद्र राम की पत्नी के रूप में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










