ड्राइवर को झपकी आने पर डिवाइडर से टकराया पिकअप, नौ लाेग घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा के पास एनएच 28 पर बुधवार की सुबह पिकअप ड्राइवर को झपकी आने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गयी. इस हादसे में बंगाल की रहनेवाली नर्तकियों समेत नौ लोग घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें दो लोगों की हालत गंभीर […]
विज्ञापन
गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा के पास एनएच 28 पर बुधवार की सुबह पिकअप ड्राइवर को झपकी आने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गयी. इस हादसे में बंगाल की रहनेवाली नर्तकियों समेत नौ लोग घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घायलों ने बताया कि गोपालगंज में एक शादी-समारोह में कार्यक्रम करने के बाद यूपी के तमकुही जा रहे थे. सुबह में सासामुसा के पास पहुंचते ही चालक ने झपकी आने के बाद संतुलन खो दिया, जिससे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
इससे पिकअप में सवार कोलकाता के पपिया मंडोल, पूजा शर्मा, कुशीनगर के तमकुही निवासी राहुल कुमार, दिलीप शर्मा, इनकी पत्नी शीला शर्मा, दीपक शर्मा और विप्लव हलदार घायल हो गये. हादसे के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया. कुचायकोट थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में चार लोगों को ही चोट आयी है, जिनका इलाज कराया जा रहा है.
पुलिस ने दुर्घटना के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










