मुखिया व सरपंच के भाग्य का फैसला आज, तैयारियां पूरी
Updated at : 12 Mar 2019 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : पंचायत उपचुनाव 2019 की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी. जिले के पांच प्रखंडों में मुखिया, सरपंच व पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतगणना होगी. जिला पंचायत राज पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुचायकोट प्रखंड की पुरखास पंचायत में पंचायत समिति सदस्य, उचकागांव प्रखंड की बलेसरा पंचायत […]
विज्ञापन
गोपालगंज : पंचायत उपचुनाव 2019 की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी. जिले के पांच प्रखंडों में मुखिया, सरपंच व पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतगणना होगी.
जिला पंचायत राज पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुचायकोट प्रखंड की पुरखास पंचायत में पंचायत समिति सदस्य, उचकागांव प्रखंड की बलेसरा पंचायत में मुखिया, साखे खास पंचायत में सरपंच, बैकुंठपुर प्रखंड की बासघाट मसुरियां पंचायत में पंचायत समिति सदस्य, सिधवलिया प्रखंड की शेर पंचायत में सरपंच, गोपालगंज प्रखंड की रामपुर टेगराही पंचायत में पंचायत समिति सदस्य और तिरविरवां पंचायत में सरपंच पद की मतगणना होनी है. सभी प्रखंड मुख्यालयों में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ की मौजूदगी में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी.
डीपीआरओ ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतगणना कार्य के लिए प्रखंडवार प्रेक्षक नियुक्त किये गये गये हैं, जिनमें कुचायकोट के लिए कार्यपालक अभियंता वीरेंद्र कुमार सिंह, उचकागांव के लिए कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार गुप्ता, गोपालगंज के लिए कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार, सिधवलिया के लिए कार्यपालक अभियंता दिलीप कुमार प्रसाद, बैकुंठपुर के लिए कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार को मतगणना प्रेक्षक बनाया गया है. उन्होंने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
त्रम्बक विजयी घोषित
थावे. प्रखंड की इंदरवा एबदुल्लाह पंचायत के वार्ड तीन के वार्ड सदस्य पद पर हुए चुनाव में त्रम्बक पांडेय 188 वोट पाकर विजयी घोषित हुए. वहीं प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार सिंह को 55 वोट मिले, जबकि 12 वोट पाकर तीसरे स्थान पर संतोष कुमार भगत रहे. इसकी जानकारी बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी सुमन सिंह ने दी. मतगणना के दौरान सीओ गंगेश झा, बीएओ अनिल कुमार विश्वकर्मा सहित प्रखंड कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




