पड़ोस की लड़की से प्यार फिर परिजनों की मर्जी से शादी के बाद एक दिन पति ने पत्नी को....
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2019 3:48 PM
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में पड़ोसी लड़की से प्यार करने तथा परिजनों के मर्जी से शादी होने के बावजूद पति ने पत्नी को दो लाख रुपये के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया है. कटेया थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव के रहने वाली सबिना खातून ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में गुहार […]
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में पड़ोसी लड़की से प्यार करने तथा परिजनों के मर्जी से शादी होने के बावजूद पति ने पत्नी को दो लाख रुपये के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया है. कटेया थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव के रहने वाली सबिना खातून ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में गुहार लगाते हुए आरोप लगायी है कि उसके पड़ोसी युवक अरमान के बातों में आकर प्यार करने लगी. इसकी भनक जब परिजनों को लगी तो परिजनों ने मर्जी से शादी तय कर दी.
इस बीच अरमान विदेश चला गया. एक साल बाद लौटा तो शादी तय होने की बात करते हुए पत्नी की तरह रहने लगा.इसीदौरान वह गर्भवती हो गयी. काफी दबाव दी तो 25 अक्तूबर 2018 को निकाह कर दिया गया. निकाह होने के बाद पति उसे दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगा. तथा मारपीट कर घर से निकाल दिया. कई बार पंचायती हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला तो पत्नी ने पति सहित सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगायी है.
ये भी पढ़ें… शादी समारोह में गोली लगने से कैमरामैन की मौत, विरोध में सड़क पर उतरे लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










