महिला ने बच्चों संग ट्रेन के आगे लगायी छलांग, चार की मौत

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में गोरखपुर छपरा रेलखंड पर मंगलवार की देर शाम घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने बच्चों से संग ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. इस हादसे में जहां महिला और उसके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, एक बच्ची की मौत इलाज के […]
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में गोरखपुर छपरा रेलखंड पर मंगलवार की देर शाम घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने बच्चों से संग ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. इस हादसे में जहां महिला और उसके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, एक बच्ची की मौत इलाज के क्रम में हो गयी. काफी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त हो पायी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया जिला अस्पताल भेज दिया.
बताया जा रहा है कि जिला के भाटपाररानी थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकमपार गावं निवासी सुग्रीव यादव और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर काफी विवाद हो गया था. सुग्रीव यादव एक माह पूर्व ही विदेश से कमा कर घर लौटा था. इस विवाद के बाद शाम के लगभग छह बले अचानक मालती देवी अपने 12 वर्षीय बेटे रितेश कुमार, पांच वर्षीय बेटी कुमारी रितू और छह माह का दुधमुंहे बेटे जितेश कुमार के साथ अंधेरे में घर के पीछे से बाहर निकल गयी. इस बात की भनक परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं लगी.
मालती देवी सीधे भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित सोहनपार ढ़ाला के पास पहुंची जैसे ही गोरखपुर से चल कर छपरा जानेवाली इंटरसिटी एक्सप्रेस वहां से गुजरी की, मालती ने अपने तीनों बच्चों संग ट्रेन के आगे कूद गयी. गाड़ी का चालक इमरजेंसी ब्रेक लगाता इससे पूर्व ही ट्रेन चारों को रौंदते हुए निकल गयी. वहीं, दूसरी तरफ पूरी रात मालती के परिजन उसकी तलाश करते रहे. सूचना मिलने पर पहुंची भाटपाररानी पुलिस ने तीन शवों को कब्जे में ले लिया. जबकि, गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए देवरिया भेज दिया गया. जिसे वहां से गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया. जहां चौथे बच्चे की मौत हो गयी. सुबह घटना की जानकारी जब लोगों को हुई और यूपी पुलिस ने शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. तब जाकर शव की पहचान हो पायी. घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




