गोपालगंज: दुबई में मृत इंजीनियर रोहन गुप्ता का पार्थिव शरीर भारत लाने की मांग तेज, सांसद आलोक कुमार सुमन ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन

ईरान हमले में मृत इंजीनियर रोहन का शव लाने को सांसद आलोक सुमन ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र | Prabhat Khabar Network

दुबई में ईरानी हमले का शिकार हुए इंजीनियर रोहन उर्फ सोनू गुप्ता के पार्थिव शरीर को भारत लाने की मांग जोर पकड़ रही है. गोपालगंज के सांसद आलोक कुमार सुमन ने विदेश मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है.

विज्ञापन

Gopalganj News: थावे प्रखंड के विदेशी टोला गांव निवासी व्यवसायी संजय प्रसाद गुप्ता के पुत्र एवं इंजीनियर रोहन उर्फ सोनू गुप्ता की दुबई में ईरानी हमले के दौरान हुई मौत के बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाने की मांग तेज हो गई है. इस संबंध में गोपालगंज के जदयू सांसद आलोक कुमार सुमन ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर मानवीय आधार पर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सांसद ने उठाई पार्थिव शरीर स्वदेश लाने की मांग

सांसद आलोक कुमार सुमन ने अपने पत्र में मांग की है कि रोहन उर्फ सोनू गुप्ता का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द उनके पैतृक गांव पहुंचाने की व्यवस्था की जाए. साथ ही शोकाकुल परिवार को उचित मुआवजा दिलाने और संबंधित कंपनी में बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए.

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता मिलनी चाहिए और सरकार को मानवीय आधार पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए.

ओमान में मृत अभिमन्यु राय का शव लाने का भी अनुरोध

सांसद ने अपने पत्र में थावे थाना क्षेत्र के उदंत राय के बंगरा गांव निवासी अभिमन्यु राय का भी जिक्र किया है, जिनकी ओमान में काम करने के दौरान मौत हो गई थी. उन्होंने विदेश मंत्रालय से अभिमन्यु राय का पार्थिव शरीर भी जल्द भारत लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

विदेश मंत्रालय से त्वरित हस्तक्षेप की अपील

सांसद आलोक कुमार सुमन ने दोनों मामलों में विदेश मंत्रालय से संवेदनशीलता के साथ शीघ्र हस्तक्षेप करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को न्याय और राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार को हरसंभव कदम उठाना चाहिए, ताकि पार्थिव शरीर जल्द स्वदेश लाकर अंतिम संस्कार कराया जा सके.

Also Read : 7 घंटे बोरवेल में फंसा रहा पीयूष, एक आंसू भी नहीं बहाया, हाथ से नहीं छोड़ा मोबाइल, हिम्मत ने जीत लिया सबका दिल



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन