गोपालगंज में ड्रॉपआउट बच्चों को मिलेगा पढ़ाई का दूसरा मौका, डीईओ ने गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

जिला शिक्षा कार्यालय | Prabhat Khabar Network

Gopalganj News: गोपालगंज में शिक्षा विभाग बच्चों को पढ़ाई की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चला रहा है। ड्रॉपआउट छात्र बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के माध्यम से 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे सकते हैं।

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज में पढ़ाई बीच में छोड़ चुके (ड्रॉपआउट) बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है. जिले के बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSSE) के अध्ययन केंद्रों पर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अमरेंद्र कुमार पांडेय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) को विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डीईओ ने कहा है कि नामांकन से जुड़ी जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए, ताकि कोई भी इच्छुक छात्र केवल जानकारी के अभाव में इस अवसर से वंचित न रह जाए.

गांव-गांव चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

शिक्षा विभाग ने सभी बीईओ को अपने-अपने प्रखंड में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया है. अभियान के तहत ड्रॉपआउट बच्चों, उनके अभिभावकों और आम लोगों को बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड की व्यवस्था, नामांकन प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी दी जाएगी.

विभाग का मानना है कि जागरूकता बढ़ने से बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी दोबारा पढ़ाई से जुड़ सकेंगे, जिन्होंने किसी कारणवश अपनी शिक्षा बीच में छोड़ दी थी.

वर्ष में दो बार मिलती है परीक्षा देने की सुविधा

बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के माध्यम से माध्यमिक (10वीं) और उच्च माध्यमिक (12वीं) की परीक्षाएं प्रत्येक वर्ष दो बार आयोजित की जाती हैं. पहली परीक्षा जून और दूसरी दिसंबर में होती है. इससे विद्यार्थियों को कम समय में अपनी शिक्षा पूरी करने का अवसर मिलता है.

शिक्षा विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था का लाभ अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है.

जिले के छह अध्ययन केंद्रों पर होगा नामांकन

गोपालगंज जिले में वर्तमान में छह अध्ययन केंद्र संचालित हैं, जहां 10वीं और 12वीं में नामांकन कराया जा सकता है.

  • बैकुंठपुर प्रखंड के फैजुल्लाहपुर स्थित केएन शर्मा उच्च विद्यालय
  • भोरे प्रखंड के बरई बगहवा स्थित प्रयाग उच्च विद्यालय
  • सदर प्रखंड का वीएम इंटर कॉलेज
  • फुलवरिया प्रखंड के बथुआ बाजार स्थित सहयोगी उच्च विद्यालय
  • पंचायत उच्च विद्यालय, मिश्र बतरहां
  • उचकागांव प्रखंड के मीरगंज स्थित इस्लामिया उर्दू एकेडमी

डीईओ ने सभी अध्ययन केंद्रों पर नामांकन को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

शिक्षा से छूटे बच्चों को मिलेगा नया अवसर

शिक्षा विभाग का मानना है कि यह अभियान उन बच्चों और युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आया है, जो किसी कारणवश नियमित विद्यालय की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके. व्यापक जागरूकता के माध्यम से अधिक से अधिक ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा.

Also Read : 7 घंटे बोरवेल में फंसा रहा पीयूष, एक आंसू भी नहीं बहाया, हाथ से नहीं छोड़ा मोबाइल, हिम्मत ने जीत लिया सबका दिल



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन