गोपालगंज: सिधवलिया की प्रियदर्शनी कुमारी का युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय में चयन, UPSC 2024 मेरिट से मिली नियुक्ति

Author Pawan agarwal|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

असिस्टेंट डायरेक्टर बनी प्रियदर्शनी का | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज की बेटी प्रियदर्शनी कुमारी ने यूपीएससी-2024 की परीक्षा में सफलता हासिल कर असिस्टेंट डायरेक्टर का प्रतिष्ठित पद प्राप्त किया है. उनकी इस उपलब्धि ने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के सिधवलिया की बेटी प्रियदर्शनी कुमारी ने यूपीएससी-2024 की मेरिट सूची में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उनका चयन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर/जिला युवा अधिकारी (ग्रुप-ए, लेवल-10) के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है. यह नियुक्ति प्रतिभा सेतु पहल के माध्यम से की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

प्रियदर्शनी सिधवलिया निवासी अनिरुद्ध कुमार प्रसाद और अनिता देवी की पुत्री तथा कृष्णा प्रसाद और कांति देवी की पौत्री हैं. बचपन से ही मेधावी और अनुशासित रही प्रियदर्शनी ने कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है.

चयन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

युवाओं और खेल के क्षेत्र में करना चाहती हैं बेहतर कार्य

प्रियदर्शनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, परिवार और मित्रों को दिया. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और प्रोत्साहन ने उन्हें हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़ने का साहस दिया.

उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा के माध्यम से उनका लक्ष्य युवाओं के विकास और खेल के क्षेत्र में बेहतर कार्य करना है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को अवसर और मार्गदर्शन मिल सके.

बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रियदर्शनी को बधाई देते हुए कहा कि सिधवलिया जैसे छोटे क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. उनकी सफलता से क्षेत्र की बेटियों को उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और बड़े लक्ष्य हासिल करने की नई प्रेरणा मिलेगी.

Also Read : 7 घंटे बोरवेल में फंसा रहा पीयूष, एक आंसू भी नहीं बहाया, हाथ से नहीं छोड़ा मोबाइल, हिम्मत ने जीत लिया सबका दिल



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन