गोपालगंज : घर के बाहर टहल रही महिला को मारी गोली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

उचकागांव (गोपालगंज) : थाने के झीरवां गांव में शनिवार की रात करीब 10 बजे बाइक से पहुंचे अपराधियों ने घर के बाहर टहल रही स्व सुदामा चौधरी की पत्नी फुलझरी देवी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इससे महिला के चेहरे पर गोली लग गयी. अपराधी महिला को मृत समझ हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले. […]
विज्ञापन
उचकागांव (गोपालगंज) : थाने के झीरवां गांव में शनिवार की रात करीब 10 बजे बाइक से पहुंचे अपराधियों ने घर के बाहर टहल रही स्व सुदामा चौधरी की पत्नी फुलझरी देवी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.
इससे महिला के चेहरे पर गोली लग गयी. अपराधी महिला को मृत समझ हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले. घायल महिला को सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया. घटना का कारण पड़ोसियों से चल रहा अतिक्रमण का विवाद है. इस मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










