किशोरी से पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म, सहयोग में दुष्कर्मी के दो साथी भी रहे मौजूद

Updated at : 29 Nov 2018 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
किशोरी से पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म, सहयोग में दुष्कर्मी के दो साथी भी रहे मौजूद

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में भोरे थाना क्षेत्र के सिसई (टोला चौधरी छापर) गांव में एक मनचले ने शौच के लिए गयी किशोरी को पकड़कर पिस्टल की नोक पर रेप किया. इस दौरान उसके सहयोग में उसका दो साथी भी वहां मौजूद रहे. किशोरी के साथ गयी 10 वर्षीय बच्ची के शोर मचाने पर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में भोरे थाना क्षेत्र के सिसई (टोला चौधरी छापर) गांव में एक मनचले ने शौच के लिए गयी किशोरी को पकड़कर पिस्टल की नोक पर रेप किया. इस दौरान उसके सहयोग में उसका दो साथी भी वहां मौजूद रहे. किशोरी के साथ गयी 10 वर्षीय बच्ची के शोर मचाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे, तब तक मनचला अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो चुका था.

इधर, पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने मामले तीन युवकों के विरूद्ध पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. उधर, किशोरी को मेडिकल जांच के लिए गोपालगंज भेजा गया है. भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला चौधरी छापर गांव के एक 16 वर्षीय किशोरी के पड़ोसी शेख सेराज के यहां हकीका (भोज) था. जिसमें शामिल होने बाहर से भी लोग आये थे. इस दौरान ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था.

इसी दौरान शाम के लगभग 7.30 बजे किशोरी अपने घर के एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ पास खेतों में शौच के लिए गयी. इसी दौरान भोज में शामिल होने आये तीन युवक किशोरी का पीछा करने लगे एवं सुनसान जगह देख कर उसे पकड़ लिया. किशोरी शोर न मचा सके. इसके लिए उसे पिस्टल की नोक पर युवक ने उसकी आबरू लूट ली. जबकि, उसके दो साथी आस पास के गतिविधि पर नजर रखे हुए थे. किशोरी के साथ गयी 10 वर्षीय बच्ची वहां से भाग कर गांव पहुंची और लोगों को इसकी सूचना दी.

ग्रामीण जब तक घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक तीनों युवक वहां से फरार हो चुके थे. इधर, किशोरी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉस्को एक्ट के तहत शेख शोहराब, शेख अफ्तार और शेख गुरूल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है. किशोरी को मेडिकल जांच के लिए गोपालगंज भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन