ePaper

अमृतसर हादसे में बिहार के राजेश भगत की मौत, शव के इंतजार में बेसुध पड़ी पत्नी

Updated at : 20 Oct 2018 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
अमृतसर हादसे में बिहार के राजेश भगत की मौत, शव के इंतजार में बेसुध पड़ी पत्नी

गोपालगंज : अमृतसर में हुए भयानक रेल हादसे में बिहार के गोपालगंज के रहनेवाले एक युवक की भी मौत हो गयी है. मृतक बरौली थाना क्षेत्र के सलोना गांव का राजेश भगत बताया गया. राजेश अमृतसर की कपड़ा कंपनी में मजदूरी करता था. राजेश की मौत के बाद उसकी पत्नी के फूट-फूट कर रोने से […]

विज्ञापन

गोपालगंज : अमृतसर में हुए भयानक रेल हादसे में बिहार के गोपालगंज के रहनेवाले एक युवक की भी मौत हो गयी है. मृतक बरौली थाना क्षेत्र के सलोना गांव का राजेश भगत बताया गया. राजेश अमृतसर की कपड़ा कंपनी में मजदूरी करता था. राजेश की मौत के बाद उसकी पत्नी के फूट-फूट कर रोने से सबका दिल पसीज गया.

हादसे के बाद पति की शव के इंतजार में बैठी पत्नी बेसुध पड़ी थी. उसकी बहन और चाची फुट-फूट कर रो रही थी. राजेश दो बच्चों के पिता थे. मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा है. मृतक के बड़े भाई ने कहा कि पांच माह पहले ही राजेश घर आये थे. अब छठ पूजा में आने के लिए कहा था.

इसी बीच हादसे की खबर मिली. परिजनों के मुताबिक राजेश अमृतसर में कपड़ा मिल में 10 साल से कम करता था. अब उसकी मौत के बाद पूरा परिवार गमगीन है. परिजनों के मुताबिक अमृतसर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दी है. रविवारको दाह संस्कार के लिए राजेश का शव पैतृक गांव लाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन